पलामू में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने के आरोप में उदय मिस्त्री गिरफ्तार
पलामू :पाण्डु थाना काण्ड संख्या-46/2026, दिनांक 02.08.2026, धारा-25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह (उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- बालमुकुन्द सिंह, ग्राम एवं पो०- रतनाग, थाना- पाण्डु, जिला- पलामू) के घर से पूर्व में दो देशी कट्टा बरामद कर जप्त किया गया था।
* घटना के समय अभियुक्त घर पर उपस्थित नहीं था तथा गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया।
* अभियुक्त को उक्त काण्ड में पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बरामद दोनों देशी कट्टा उदय मिस्त्री (पिता- स्व० तिवारी विश्वकर्मा, ग्राम- रतनाग, टोला- महुआ धाम, थाना- पाण्डु, जिला- पलामू) से खरीदे थे। साथ ही उसने बताया कि उदय मिस्त्री अपने पाही (महुआ धाम) स्थित घर में देशी कट्टा एवं अन्य हथियारों का निर्माण करता है।
* अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर श्री चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में उदय मिस्त्री के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान वहां अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। मौके से हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण, अर्धनिर्मित हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। छापामारी के दौरान घर पर उपस्थित उदय मिस्त्री को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1. उदय मिस्त्री, उम्र करीब 58 वर्ष, पिता- स्व० तिवारी विश्वकर्मा, ग्राम- रतनाग, टोला- महुआ धाम, थाना- पाण्डु, जिला- पलामू।
जप्त समानों का विवरण:
1. देशी कट्टा- एक अदद।
2. अर्धनिर्मित बंदुक का बट (लकड़ी का) एक अदद।
3. अर्धनिर्मित लोहा का बैरल दो अदद।
4. अर्धनिर्मित बंदुक का बट एवं बॉडी जिसमें ट्रीगर एवं ट्रीगर गार्ड लगा हुआ-एक अदद।
5. लोहा का ट्रीगर-एक अदद ।
6. लोहा का हथौडी-एक अदद ।
7. लोहा का रेती-05 अदद।
8. सलाई रिच-01 अदद।
9. रूखानी-02 अदद।
10. रेती-01 अदद।
11. रिच-02 अदद ।
12. छेनी-01 अदद।
13. भरतुआ में लगाने वाला लोहा का समान-01 अदद।
14. लकड़ी में छेद करने वाला समान दो अदद।
15. लोहा का हथकल (संडसी जैसा)
16. बंदुक में लगने वाला लोहा का छोटा बड़ा टुकड़ा लगभग 70 अदद।
छापामारी दल
1. श्री चिरंजीव मंडल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर, पलामू।
2. पु०अ०नि० विगेश राय, थाना प्रभारी पाण्डु थाना।
3. पु०अ०नि० राजकुमार मेहता, पाण्डु थाना।
4. स०अ०नि० प्रेम नारायण रजक, पाण्डु थाना।
5. पाण्डु थाना के सशस्त्र बल।
पलामू पुलिस की अपील:
अवैध हथियारों का निर्माण, भंडारण एवं खरीद-बिक्री एक गंभीर अपराध है। ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।






