BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मातृशोक में दीपक तिवारी के परिवार से मिले मिथिलेश ठाकुर, सरोज देवी को दी श्रद्धांजलि।


झामुमो नेता सह समाजसेवी एवं सेवादार दीपक तिवारी की माता स्वर्गीय सरोज देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी गणमान्य हस्तियों का जुटान हुआ। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहर के प्रबुद्ध लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत सरोज देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत सरोज देवी के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की बात कही। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सरोज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इंडियन रोटी बैंक के संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, विश्रामपुर विधानसभा की बुलंद आवाज के रूप में पहचान रखने वाले अभिमन्यु सिंह, राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, छतरपुर जिला परिषद सदस्य सह झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अमित जायसवाल तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विजय तिवारी ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और दीपक तिवारी सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इसके अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता, पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने परिवार से मिलकर इस अपूरणीय क्षति पर दुख व्यक्त किया और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने परिवार के प्रति आत्मीयता, सामाजिक संबंधों और मानवीय संवेदनाओं की मजबूती को प्रदर्शित किया। ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की मौजूदगी ने स्वर्गीय सरोज देवी के प्रति सम्मान और दीपक तिवारी के साथ समाज के आत्मीय जुड़ाव को भी दर्शाया।