BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 823 परीक्षार्थी हुए शामिल


छतरपुर (पलामू)। गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 1030 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था, जिनमें 823 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय में कुल 13 परीक्षा कक्ष बनाए गए थे। केंद्राधीक्षक प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा संचालन में 40 वीक्षक, 12 महाविद्यालय कर्मियों, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
परीक्षा के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय हुसैनाबाद के प्राचार्य असहर रूमीन एवं अश्विनी प्रसाद को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का प्रभारी नियुक्त किया गया था जो उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हुई। कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

प्रखंडवार परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति

परीक्षा में सात प्रखंडों के परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रखंडवार आंकड़े इस प्रकार है- छतरपुर: कुल 276, उपस्थित 237, अनुपस्थित 39, विश्रामपुर: कुल 166, उपस्थित 127, अनुपस्थित 39, पिपरा: कुल 51, उपस्थित 33, अनुपस्थित 18, मोहम्मदगंज: कुल 80, उपस्थित 67, अनुपस्थित 13, उंटारी रोड: कुल 97, उपस्थित 86, अनुपस्थित 11, हैदरनगर: कुल 173, उपस्थित 127, अनुपस्थित 46, पांडु: कुल 187, उपस्थित 146, अनुपस्थित 41, इस प्रकार सभी सात प्रखंडों को मिलाकर कुल 1030 परीक्षार्थियों में 823 उपस्थित और 207 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में सात सीएलओ की भूमिका सराहनीय रही। सभी सीएलओ ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए परीक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही वीक्षकों एवं अन्य संबंधित कर्मियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

परीक्षा के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सामूहिक सहयोग और बेहतर समन्वय से परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा संचालन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, सातों सीएलओ, वीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।