BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

संविधान दिवस पर हुसैनाबाद, हैदरनगर और देवरी ओपी में पुलिसकर्मियों ने किया प्रस्तावना का पाठ


हुसैनाबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद, हैदरनगर थाना व देवरी ओपी परिसर सहित विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने संविधान में निहित मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र एवं गणराज्य के आदर्शों के साथ न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।साथ ही आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई गई। इस अवसर पर पलामू पुलिस ने संविधान के आदर्शों के अनुरूप विधि का शासन स्थापित करने और न्यायपूर्ण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।