BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


पलामू :फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध हरिहरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आरोपी के घर और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया गया। मामला हरिहरगंज थाना कांड संख्या 32/24 से जुड़ा है। न्यायालय से जारी आदेश के अनुसार, पीपरा थाना क्षेत्र के धुसरुआ गांव निवासी कमलेश यादव के पुत्र अभिषेक कुमार यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में एएसआइ मोहम्मद जावेद ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी है। वहीं, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा कि निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।