राजस्थान पुलिस ने पीपरघाट गांव निवासी सुरेंद्र साहू को किया गिरफ्तार
पलामू :हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पीपरघाट गांव निवासी सुरेंद्र साहू को राजस्थान पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान के बालोतरा जिला अंतर्गत संघरी थाना की पुलिस ने स्थानीय हरिहरगंज पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इस संबंध में हरिहरगंज के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि राजस्थान पुलिस की टीम हरिहरगंज पहुंची थी। टीम ने पीपरघाट गांव निवासी सुरेंद्र साहू को गिरफ्तार किया और अपने साथ राजस्थान ले गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज मामले के आधार पर की गई है।
सूत्रों के अनुसार, सुरेंद्र साहू पिता चमारी साहू के खिलाफ राजस्थान में पोस्ता के डंठल के कारोबार से संबंधित मामला दर्ज है। इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। मामले के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने हरिहरगंज पहुंचकर उसकी गिरफ्तारी की।घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा रही। फिलहाल राजस्थान पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।






