BREAKING NEWS

logo

विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, छात्राओं से लाभ उठाने की अपील : वेदिका कुमारी


छतरपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में विद्यालय की वार्डेन वेदिका कुमारी ने जानकारी दी।
वार्डेन वेदिका कुमारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा छह की 75 सीटों पर नामांकन होना है, जिनमें अब तक 58 छात्राओं का नामांकन हो चुका है। अभी 17 सीटें रिक्त हैं।
उन्होंने बताया कि झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 50 सीटों पर नामांकन होना है, जिनमें अब तक 36 छात्राओं का नामांकन हो चुका है, जबकि 14 सीटें अभी भी खाली हैं।
वार्डेन ने विद्यालय क्षेत्र के गरीब एवं असहाय परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्र छात्राओं का नामांकन कराने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आएं, बल्कि सीधे विद्यालय परिसर में पहुंचकर नामांकन कराएं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित इन आवासीय विद्यालयों की सभी सुविधाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं।