BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स में बीज वितरण शुरू, चार प्रखंडों के किसानों को मिलेगा लाभ



पलामू :हरिहरगंज प्रखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं, चना, सरसों और मसूर के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स में जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बीज वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, समाजसेवी जानू चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार और हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरित किया। बीज मिलने से किसानों में खुशी देखी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स को हरिहरगंज के साथ-साथ पीपरा, छतरपुर और नौडीहा बाजार प्रखंड के किसानों के लिए भी बीज का आवंटन प्राप्त हुआ है। इन प्रखंडों के किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने-अपने पैक्स से अनुदानित दर पर गेहूं, चना, सरसों और मसूर के बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाकर समय पर रबी फसलों की बुआई करने की अपील की। मौके पर रामप्रवेश सिंह, सुनील सिंह, मनोज मेहता, राजकुमार मेहता, शिक्षक बिंदेश्वरी राम, बबलू कुमार, जेएसएलपीएस की बीआरपी जूली सिंह, बबीता देवी, जयमाला कुमारी, आरती कुमारी, सोनी कुमारी, सुमन कुमार, अरविंद पांडेय और विश्वनाथ सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे