BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मां के निधन के बाद बेटे को मिला दो लाख का बीमा चेक


पलामू :पीपरा बाजार स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के उत्तराधिकारी को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। पीपरा प्रखंड के पोलदा गांव निवासी धनंजय यादव को बीडीओ विनय कुमार एवं बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से चेक प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, धनंजय यादव की मां मालती देवी का झारखंड ग्रामीण बैंक में बचत खाता था। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा भी कराया था। पिछले दिनों मालती देवी का निधन हो गया। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उनके उत्तराधिकारी धनंजय यादव को बीमा की दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई। मौके पर बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आम लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा का बेहतर माध्यम है। कम प्रीमियम पर बीमा कराकर परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता मिल सकती है। वहीं, शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिन्हा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर कैशियर मनोज कुमार, बैंक सखी पूजा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।