BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शहीदों को नमन कर विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि


हरिहरगंज शहर के सतगावां टंडवा रोड स्थित ब्लूमिंग बड्स ग्लोबल स्कूल में शनिवार को बीते 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस दौरान मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, हेमंत करकरे, अशोक कामटे, विजय सालस्कर और तुकाराम ओंबले सहित अन्य शहीद जवानों के योगदान को याद किया गया। प्राचार्य रंजय शर्मा ने कहा कि वीर जवानों का साहस, शौर्य और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। विद्यार्थियों को उनके जीवन से देशप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सीख लेनी चाहिए।वहीं निदेशक अरुंजय कुमार ने बताया कि दिसंबर में विद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही हेल्दी बेबी शो एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। परीक्षा में चयनित योग्य बच्चों की संपूर्ण शिक्षा का खर्च रामविलास रमेश ट्रस्ट के माध्यम से विद्यालय वहन करेगा। उन्होंने बताया कि बैगलेस डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कागज से आकर्षक कलाकृतियां बनाने जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
मौके पर कंचन कुमारी गुप्ता, दिलीप महतो, आदित्य मंडल, शैली मिश्रा, राधा कुमारी, अनु पांडेय, बेबी देवी, आराधना मिश्रा, प्रियंका कुमारी, सिम्मी कुमारी, सुप्रिया गुप्ता, आकांक्षा कुमारी, हेमा सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।