BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कोयल नदी पुल के एप्रोच पथ व फ्लाईओवर निर्माण कार्य का 23 जून को होगा शिलान्यास


 पलामू:  संसदीय क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे सिंगरा मोड़ स्थित चेड़ाबार एवं सिंगरा के बीच कोयल नदी पर बने पुल के एप्रोच पथ एवं फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास 23 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है।
आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परियोजना को क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने और लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में आलोक चौरसिया, अरुणा शंकर तथा अमित तिवारी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने दावा किया है कि सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
बताया जा रहा है कि एप्रोच पथ और फ्लाईओवर के निर्माण से कोयल नदी पुल से जुड़े आवागमन की समस्याओं में कमी आएगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।