BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले आजसू नेता, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि




रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोला। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म की रस्में गोला प्रखंड के नेमरा स्थित पैतृक गांव से संपन्न की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक आवास में रहकर मां के श्राद्धकर्म की विभिन्न पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं। इसे लेकर देश-प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संवेदना प्रकट करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो ने भी नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। आजसू नेता अशोक कुमार महतो ने कहा कि मां का निधन किसी भी संतान के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके साथ आजसू नेता दिनू गोस्वामी भी शामिल थे।