लादी में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब को किया नमन
भुरकुंडा। भदानीनगर के लादी गांव में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार देने वाला जीवंत ग्रंथ है। उन्होंने बाबा साहेब के संघर्षों और विचारों को याद करते हुए कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, जागरूकता व समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनिल दास, हरिबोल राम, सागर राम, विजय मुंडा, त्रिवेणी गोप, सुगन राम, राजेंद्र प्रजापति, धनंजय दास, रितिक दास, देवंत रवि, पप्पू दास, उज्जवल दास, राजेंद्र प्रजापति सहित दर्जनों विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद थे।






