BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

उग्रवादी हिंसा में मारे गए दो व्यक्तियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्णय


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिला उग्रवादी अनुकंपा समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उग्रवादी हिंसा में मारे गए दो व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।समीक्षा के बाद समिति ने दोनों आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया। विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा एवं सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।