BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो. ज़्याउद्दीन का सफल ऑपरेशन, अस्पताल से मिली छुट्टी


बरकाकाना। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी सदस्य मो. ज़्याउद्दीन का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मस्तिष्क का सफल ऑपरेशन किया गया। 14 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। हालांकि, एक महीने तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है। ईसीआरकेयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।