BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एक्सेल लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल शॉप का हुआ शुभारंभ




भुरकुंडा। पटेलनगर मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम एक्सेल लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल शॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल और लाइटिंग की दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी। डिजिटल और आधुनिक दौर में बेहतरीन लाइटिंग न केवल घरों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।  उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संचालक को शुभकामनाएं दीं। वहीं दुकान के संचालक सुबोध सिंह व मुकेश चौधरी ने कहा कि आधुनिक एवं ब्रांडेड लाइटिंग व इलेक्ट्रिकल का सामान किफ़ायती दरों पर उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हम गुणवत्ता और बेहतर सर्विस से ग्राहकों का विश्वास जीतने का प्रयास करेंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, अमरेश सिंह, मंत्री भाजपा भुरकुंडा मंडल विनोद कुमार सिंह, संतोष शर्मा, विजय वर्णवाल, जनार्दन सिंह, कुलदीप प्रजापति, मनोज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।