कुशवाहा भवन में अनमोल सिंह का भव्य स्वागत, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
रामगढ़। शहर के बाजार टांड़ स्थित कुशवाहा भवन में रविवार को संध्या पांच बजे छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह नामित सदस्य अनमोल सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कुशवाहा भवन के अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद शिवा ने की, जबकि मंच संचालन समिति के सचिव भीम कुमार कुशवाहा ने किया। समारोह के दौरान अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद शिवा ने बुके भेंटकर अनमोल सिंह का स्वागत किया। वहीं, उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, राज किशोर, प्रदीप, संतोष कुमार एवं मनीष कुमार महतो ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके अलावा संरक्षक घनश्याम महतो, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, रमेश प्रसाद कुशवाहा एवं विजय जायसवाल ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कुशवाहा भवन सह कुशवाहा विकास समिति के संरक्षक तुलसी प्रसाद कुशवाहा, घनश्याम महतो, पार्षद रमेश प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, दीपक कुमार दीपू, राज किशोर, मनीष महतो, रवि कुमार, संतोष कुमार महतो, सुरेंद्र दांगी, नागेंद्र कुमार, जयराम महतो, अजीत कुमार, विनोद कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।






