खेल के मैदान से गूंजा स्वच्छता का संदेश, वॉलीबॉल मैच का आयोजन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा/गोला। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता थीम पर सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र द्वारा एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल मैच के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को खेल भावना के साथ स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खेल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ना और खेलों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने की अपील की गई।




.jpeg)

