BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीसीएल रजरप्पा में बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटन


पट खुलते ही पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन हेतु उमड़ने लगी भक्तों की भीड़

रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा कोयलांचल के आवासीय कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार देर शाम उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के खान प्रबंधक श्रवण कुमार एवं सेवई दक्षिणी पंचायत की मुखिया किरण कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात अतिथियों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विधायक रोशनलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रजरप्पा कोयलांचल का दुर्गा पूजा पंडाल वर्षों से आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे हर घर-परिवार को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद आसपास क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। विदित हो कि सीसीएल रजरप्पा कोयलांचल की दुर्गा पूजा चितरपुर, दुलमी, गोला और रामगढ़ प्रखंड तक के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है, जहां हजारों की तादाद में लोग पहुंचते हैं। पंडाल उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने यहां लगे मेले का भी उद्घाटन किया और झूले का आनंद लिया। इससे पूर्व श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के सचिव गजेंद्र चौधरी एवं कोषाध्यक्ष आरपी सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूजा समिति के उप संरक्षक चंद्रशेखर चौधरी, सहायक सचिव महेंद्र मिस्त्री व जगदीश महतो, रविंद्र प्रसाद वर्मा, अनिल प्रसाद, अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार, विजय ठाकुर, जगन रविदास, विशाल कुमार, चरितर राम, डीएन चौधरी, धनेश्वर राम, महावीर साव सहित कई लोग उपस्थित थे।