बड़की हेसल गांव में विधायक ने किया मिनी मास्ट लाइट का उद्घाटन, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोला। गोला प्रखंड अंतर्गत कोरांबे पंचायत के बड़की हेसल गांव में रामगढ़ विधायक ममता देवी ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से अधिष्ठापित मिनी मास्ट लाइट का विधायक ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं से संबंधित अपनी मांगों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ममता देवी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही।




.jpeg)

