BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ए ला एंग्लाइज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र उत्सव


भुरकुंडा। नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को ए ला एंग्लाइज स्कूल में दुर्गा पूजा सह कन्या पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केजी की प्राचार्या अंजू पटेल द्वारा कन्या पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा 11वीं की छात्र नमन सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मंगलमय बनाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा नौवीं के छात्राओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर स्कूल के सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर ने पर्व-त्योहारों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विजयंत कुमार  ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करने तथा अपने जीवन में सदाचार, अनुशासन और सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र हमें नारी शक्ति के सम्मान, बुराई पर अच्छाई की विजय तथा संस्कारों के महत्व का संदेश देती है। मौके पर प्रशासक संजय कुमार, उपप्राचार्य धर्मेश सोनी, जयकिशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू सहित स्कूल परिवार मौजूद था।