BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ए ला एंग्लाइज स्कूल में प्रश्नोत्तरी व गणित चैलेंज मॉक टेस्ट आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


भुरकुंडा। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ए ला एंग्लाइज स्कूल परिसर में गुरुवार को विभिन्न शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही सीबीएसई के दिशा-निर्देश एवं सर्कुलर के अनुरूप विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आर्यभट्ट गणित चैलेंज मॉक टेस्ट का भी आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, महापुरुषों, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और तत्परता के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। मौके पर विद्यालय सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और चुनौतियों का सामना करने का अवसर प्रदान करती हैं। प्राचार्य विजयंत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में झारखंड के इतिहास, संस्कृति, परंपरा एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और बौद्धिक कौशल को प्रोत्साहित करना था। सेवेन स्टार अकादमी के प्राचार्य बबन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध संस्कृति, इतिहास एवं गौरवशाली परंपराओं को जानना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता का संचालन कृष्णा अंबष्टा व अजीत शर्मा ने किया। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल एवं गणित के प्रति रुचि विकसित करना था।