BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग करना सबसे बड़ा धर्म है : किशुनराम मुंडा


रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुंदरूकलां पंचायत के नवा घर निवासी जयप्रकाश महतो का गत 21 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कुंदरूकलां पंचायत के मुखिया किशुनराम मुंडा ने श्राद्धकर्म के लिए खाद्य सामग्री देकर सहयोग किया। शनिवार को मुखिया मृतक के घर पहुंचे और स्व. जयप्रकाश महतो के पुत्र जिवाधन महतो को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। मुखिया ने जिवाधन महतो को एक पैकेट आटा, एक पैकेट चावल, एक पैकेट चूड़ा एवं एक टीना तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुखिया किशुनराम मुंडा ने कहा कि हमेशा पंचायत क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे हैं और आगे भी सदैव साथ रहेंगे। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग करना सबसे बड़ा धर्म है। इसी उद्देश्य से मैं लगातार लोगों की मदद करते आ रहा हूं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों को जब भी किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, मैं अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए हमेशा तैयार हूं। इस अवसर पर कुंदरूकलां के उप मुखिया मोहराय महतो, वार्ड सदस्य सागोरी देवी, प्रदीप नायक, बालेश्वर महतो, उमेश महतो, गणेश महतो, छोटेलाल महतो, जीतू महतो, मनोज कुमार, संजय कुमार, बनोधी महतो, भुनेश्वर महतो सहित शोकाकुल परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।