फॉरेस्ट ऑफीसर्स वाइफ एसोसिएशन फ़ोवा, रांची झारखंड द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत शहर में भीषण गर्मी से बचाव के लिए कई जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। फोवा झारखंड पूरे राज्य में सामाजिक सरोकार के कई विषयों पर कार्य करता है जिसमें गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहायता, निःशुल्क चिकित्सा कैंप लगवाना, वृक्षारोपण कार्य करना। वर्तमान में फोवा झारखंड की अध्यक्ष श्रीमती भारती कुमार हैं जो प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ झारखंड श्री संजीव कुमार की धर्मपत्नी हैं।






