BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था की भी हुई समीक्षा


रामगढ़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 रविवार को रामगढ़ जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में डीसी ऋतुराज एवं एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर देखी व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने डिवाइन ओंकार मिशन, राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षार्थियों को न हो किसी प्रकार की परेशानी

डीसी ऋतुराज ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखा जाए।

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।