BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रिक्रिएशन क्लब में मां दुर्गे के पट खुले, कार्यवाहक जीएम ने फीता काटकर किया पंडाल का उद्घाटन


भुरकुंडा। ​दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर थाना चौक स्थित रिक्रिएशन क्लब दुर्गा मंडप का शनिवार को बरका-सयाल प्रक्षेत्र के कार्यवाहक महाप्रबंधक सह पूजा समिति संरक्षक कुमार राकेश सत्यार्थी ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान पुरोहित सतीश मोहन मिश्रा, संतोष मोहन मिश्र व विकास मोहन मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर मां जगतजननी दुर्गे के पट खोले गए। ​मौके पर कार्यवाहक महाप्रबंधक सह पूजा समिति संरक्षक कुमार राकेश सत्यार्थी ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मां दुर्गा की भक्ति हमें सामाजिक सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की। मौके पर सीसीएल प्रबंधन की ओर से दिलीप कुमार, रवि रंजन, एके सिंह, आरके सिंह, अजीत कुमार, रोहित कुमार, अभिनव कुमार, रिशु कुमार, अभिनव आनंद, रमेश कुमार सहित पूजा समिति की ओर से सचिव प्रो मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रणविजय सिंह, संजय मिश्रा, विनय कुमार सिंह, संजय वर्मा, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, विकासकांत सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, रामराज सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रामसुंदर सिंह, जयराम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।