BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता मार्च और रन फॉर यूनिटी का आयोजन


रजरप्पा। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत सतर्कता मार्च एवं जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (उत्खनन) शंभू कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर सतर्कता जागरूकता रथ को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। वहीं, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रजरप्पा क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता शपथ भी ली। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता के नोडल अधिकारी आशीष झा ने बताया कि 17 अगस्त से 16 नवंबर तक संचालित इस त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश पहुंचाना और कार्यसंस्कृति में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी (मानव/संसाधन) रामानुज प्रसाद, स्टाफ अधिकारी (सिविल) चितरंजन और श्रमिक प्रतिनिधियों में चंदेश्वर सिंह, सीडी सिंह, हाजी अख्तर आजाद, अनिल प्रसाद, रविंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश रौशन, महेंद्र मिस्त्री, चरितर राम, धनेश्वर राम,  मो शाहिद सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।