BREAKING NEWS

logo

झारखंड में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में बड़ा फेरबदल


झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव बनाया गया है।

पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि परिवहन विभाग के सचिव विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को अतिरिक्त रूप से पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं वित्त विभाग (व्यय) के सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा कई आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। संजय कुमार को संथाल परगना का आयुक्त, कुमुद सहाय को पलामू का आयुक्त और रवि रंजन कुमार को कोल्हान का आयुक्त बनाया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।