BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्री श्याम मंदिर में 224 वा श्री श्याम भंडारा संपन्न


224 वा श्री श्याम भंडारा

मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा यजमान परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य एवं सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। आज का श्री श्याम भंडारे का प्रसाद बरियातू स्थित वृद्ध आश्रम में भी भेजा गया। ज्ञातव्य है कि श्याम भंडारे का भोग प्रसाद निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में शुद्धता के साथ बनता है। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे अजवाइन की पूरी आलू मिक्स सब्जी केसरिया जलेबी चुरमा खीर  का भोग लगाया गया। 
 श्री श्याम भंडारे में मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लाडिया रतन शर्मा पवन केडिया अमित सरावगी कमलेश सावा मनोज माहेश्वरी अंकित सिंह  हर्ष मिश्रा मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।