BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राजधानी के बिड़ला मैदान में जला 45 से 50 फीट का रावण


महादेव फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया रावण दहन समारोह
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रांची : राजधानी के बिड़ला मैदान में रावण दहन समारोह आयोजित कर 45 से 50 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। महादेव फाउंडेशन के संस्थापक मृत्युंजय सिंह, उप महापौर नीरज सिंह, महानगर भाजपा के अध्यक्ष वरूण साहू समेत अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। महादेव फाउंडेशन के संस्थापक ने रावण के पुतले को जलाया, जबकि उप महापौर नीरज कुमार ने मेघनाथ के पुतले का दहन किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कुंभकरण के पुतले को जलाया। मौके पर कानपुर से आये कलाकारों ने महाकाल की बेहतर प्रस्तुती दी। साथ ही शिव विवाह, शिव तांडव और अन्य कार्यक्रमों से घंटों दर्शकों को रिझाया। इस मौके पर शानदार आतीशबाजी आकर्षन का केंद्र बनी रही। मारवाड़ी समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ अग्रवाल ने मौके पर सुखदेव नगर थाना प्रभारी, महानगर भाजपा अध्यक्ष, उप महापौर और महादेव फाउंडेशन के अध्यक्ष को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। रावण दहन समिति बिड़ला मैदान के अध्यक्ष सह उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से यहां पर भवन रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अगले वर्ष इससे भी बेहतर झांकी और आतीशबाजी का क्रायक्रम होगा। उन्होंने शिवपुरी, आर्यपुरी, इंद्रपुरी, बिड़ला मैदान के आसपास के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनी देवी समेत प्रकाश कुमार और अन्य विशेष रूप से मौजूद थे।