BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अमरप्रीत सिंह काले ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।


माता जी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव स्मृति में बना रहेगा- काले 
सभी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिल खोल कर देती थी ।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अमरप्रीत सिंह काले ने उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए तथा नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर काले ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी के साथ उनका सदैव आत्मीयता, स्नेह और आशीर्वाद का संबंध रहा। उन्होंने हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह दिया। उनके प्रति मन में सदैव एक विशेष अपनापन रहा और उनका स्नेह माँ के समान था।

उन्होंने कहा कि माँ का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। माँ का इस संसार से विदा होना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी एक भावनात्मक क्षति है, जिन्हें उनका आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

काले ने कहा कि माताजी की स्नेहिल स्मृतियां सदैव उनके हृदय में जीवित रहेंगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा अर्जुन मुंडा एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि।