मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपने दादा एवं अमर शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड (नेमरा) स्थित शहीद स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी-सह-गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहादत दिवस के इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अमर शहीद के आदर्शों और संघर्षों को याद किया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर उन्हें अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि।






