मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा, रांची स्थित श्री सुनील चौधरी (सदस्य, बिहार विधान परिषद) के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां श्री सुनील चौधरी की सुपुत्री सुरभि श्री के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव दंपति को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नए जोड़े के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने श्री सुनील चौधरी एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्ति की तथा इस पारिवारिक खुशी में शामिल होकर प्रसन्नता जाहिर की।
ताज़ा खबर
कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, आठ घायल
11/22/2026 11:02:11 AM


.jpg)




