BREAKING NEWS

logo

झारखंड विधानसभा में NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन, डिजिटल विधायी कार्यों की शुरुआत


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र-2026 के दौरान राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा परिसर में NeVA सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि NeVA एप्लीकेशन से विधायी कार्य डिजिटल और पेपरलेस तरीके से सरल एवं समयबद्ध होंगे। इससे विधायकों को प्रश्न या अन्य कार्यों के लिए देर रात विधानसभा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में NeVA के माध्यम से डिजिटल विधायी कार्य शुरू हो चुके हैं। झारखंड में भी इससे बेहतर समन्वय, तेज कार्यप्रणाली और कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डिजिटल प्रणाली के साथ सतर्कता जरूरी है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो सहित मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।