भाकपा नेताओं ने डीआईजी से विनीत तिवारी हत्याकांड पर किया वार्ता
पलामू : भाकपा का प्रतिनिधि मंडल पलामू के डीआईजी से मुलाकात किया और पलामू जिला में बढ़ रहे अपराधों पर वार्तालाप किया। भाकपा जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने तिवारी ने कहा कि पलामू जिला में अपराधी एवं भूमि माफिया कोयला माफिया हावी है और वे सब अपराध करने के बाद समाजसेवी बन के घूम रहे हैं ऐसे समाजसेवियों से समाज को बचाने की जरूरत है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अपराधियों के साथ देने वाले सफेद पोस अपराधियों पर नजर रखकर कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि ऐसे सफेद पोस नेता अपराधियों के संरक्षण न दे सके।मौके पर विनीत तिवारी हत्याकांड से संबंधित जानकारी प्राप्त किया जहां डीआईजी ने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा एवं उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। भाकपा के प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव के अलावा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कृष्ण मुरारी दुबे, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, धनंजय शुक्ला, ललन कुमार सिन्हा आदि थे और सभी में उन्हें मांग पत्र सौपा।





