BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अवैध संपत्ति मामले में EOU की कार्रवाई, हंटरगंज में दो ठिकानों पर छापेमारी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

हंटरगंज।अवैध संपत्ति अर्जित करने के पुराने मामले में बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पटना से पहुंची EOU की विशेष टीम ने हंटरगंज में दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने संपत्ति, आर्थिक लेन-देन और आय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की।जानकारी के अनुसार, डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रेम सिंह के पेट्रोल पंप स्थित आवास पर छापेमारी की। वहीं, नागर गांव स्थित अरुण कुमार सिंह के आवास पर डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। आर्थिक अपराध इकाई, पटना के अपर पुलिस अधीक्षक परविंदर भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों स्थानों पर घंटों तक जांच-पड़ताल की।कार्रवाई के दौरान हंटरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर बीडीओ निखिल गौरव कमान कछप, सीओ ऋतिक कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार तथा वशिष्ठ नगर थाना के एसआई विजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।छापेमारी की खबर फैलते ही हंटरगंज के व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई। एहतियातन कई प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, छापेमारी के दौरान टीम को क्या-क्या मिला, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।इधर, समाजसेवी सह लोजपा नेता प्रेम सिंह ने कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विरोधियों के इशारे पर की जा रही कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के पास उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने पूर्व में दो करोड़ रुपये की लेवी मांगे जाने का भी आरोप लगाया। प्रेम सिंह के अनुसार, जांच के दौरान मांगे गए सभी कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं।वहीं, अरुण कुमार सिंह के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर भी बताया गया कि टीम ने कुछ आवश्यक दस्तावेजों की मांग की, जिन्हें उपलब्ध करा दिया गया। हालांकि, दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई के संबंध में EOU की ओर से बरामदगी अथवा जांच के निष्कर्षों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।