पलामू : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मेदिनीनगर में विभाग प्रमुख श्री अखिलेश कुमार जी के आगमन पर विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभाग प्रमुख का भव्य स्वागत
विद्यालय के प्राचार्य श्री चितरंजन सिंह जी, समस्त आचार्य दीदी जी तथा छात्र-छात्राएं ने विभाग प्रमुख जी का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया। स्वागत के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें सरस्वती वंदना, वेद मंत्रोच्चारण तथा स्वागत गीत शामिल थे।
विभाग प्रमुख श्री अखिलेश जी, विद्यालय के अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार मिश्रा जी, सचिव श्री राजीव रंजन सिंह जी ने विद्यालय का निरीक्षण किया और कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला तथा खेल मैदान का अवलोकन किया। निरीक्षक महोदय श्री अखिलेश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें प्रेरक प्रसंग के माध्यम से शिक्षा के महत्व, संस्कारों तथा राष्ट्रभक्ति पर प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख जी ने कहा,
“सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैसे संस्थान भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं। मैं विद्यालय के प्रगति से अत्यंत प्रसन्न हूँ और भविष्य में भी इस संस्थान को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देता हूँ।”वंदना सत्र के बाद संकुल स्तरीय वार्षिक योजना निर्माण हेतु संकुल संयोजक सहित सभी प्रधानाचार्य जी के साथ बैठक संपन्न किया गया जिसमे जपला से संकुल संयोजक राकेश तिवारी जी, अखिलेश विश्वकर्मा जी, चितरंजन कुमार सिंह, राजहरा से अनुप जी हरिहरगंज से बिजेंद्र जी, हरीनगर से बिंदेश्वरी जी, विलासपुर से जयंती जी विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार जी सचिव राजीव कुमार सिंह जी रमेश चंद्र द्विवेदी जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
विद्यालय प्रबंधन ने विभाग प्रमुख जी के आगमन को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।






