BREAKING NEWS

logo

झारखण्ड क्रांति मंच द्वारा भारतीय संविधान के पुस्तक का वितरण होगा


पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय सचिव सह कार्यालय प्रभारी विजय राम, केन्द्रीय सदस्य मो०यासीन अंसारी, कृष्णा राम व मंच के पलामू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा ने आज मेदिनीनगर में संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वीं जयंती समारोह के अवसर पर "हर घर संविधान अभियान" के तहत झारखण्ड क्रांति मंच के तत्वावधान में भारतीय संविधान के पुस्तक का वितरण शुरू किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत मेदिनीनगर अम्बेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब डा०अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर 14 अप्रैल के दिन माल्यार्पण के बाद किया जाएगा।
       विज्ञप्ति में नेताओं ने कहा है कि आज हर घर में रामायण,गीता,पुरान व बाइबिल जैसे धर्मग्रंथ उपलब्ध हैं, लेकिन जिस राष्ट्रीय ग्रंथ भारतीय संविधान से पूरा देश चल रहा है,वह ग्रंथ आम  घरों में उपलब्ध नहीं है। भारतीय संविधान का सम्मान नहीं करनेवाले विरोधी  लोग संविधान का अध्ययन कर लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कब्जा किये बैठे हैं, लेकिन जिस संविधान ने हम बहुजनों को जानवर से मान्यवर बनाया वहीं समाज इससे कोसों दूर है।
    विज्ञप्ति में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि संविधान निर्माता बाबा साहेब का जन्मोत्सव हमारे लिए सबसे बड़ा उल्लास व हर्ष का त्योहार है,इस अवसर भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।
     हम समाज के सभी वर्ग के लोगों से यथासंभव सहयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हैं।