BREAKING NEWS

logo

दुकान में लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर खाक


बालूमाथ ।बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच 22 पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के समीप स्मार्ट रेडियम हाउस नामक दुकान में गुरुवार देर रात  आग लग गई। घटना देर रात करीब 12 बजे के बताई जा रही है। इस अगलगी में दुकान में रखा लगभग 5 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकान सेरेगड़ा निवासी मोहम्मद सरफराज आलम का है ।मिली जानकारी के अनुसार, सरफराज आलम रोज की तरह गुरुवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात राहगीरों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना पुलिस गश्ती दल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को जुटाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।