माननीय कुलपति प्रो० डॉ० इला* *कुमार ने जमशेदपुर* *महिला विश्वविद्यालय में* *योगदान दिया
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० इला* *कुमार ने जमशेदपुर* *महिला विश्वविद्यालय में* *योगदान दिया
आज दिनांक 23 /03/26 को माननीय कुलपति डॉ इला कुमार ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अपना योगदान दिया । छात्राओं ने झारखंड के परंपरागत नृत्य एवं एन एस एस क्लैपिंग के द्वारा के द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया । छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा ने माननीय कुलपति प्रो० डॉ० इला कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा पूर्व कुलपति माननीय प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता की विदाई एवं माननीय कुलपति प्रो० डॉ० इला कुमार का स्वागत किया । इस आयोजन में डॉ ० किश्वर आरा द्वारा माननीय कुलपति प्रो० डॉ इला कुमार सहित सभी का स्वागत एवं पूर्व कुलपति के कार्यो की सराहना की गई । माननीय कुलपति प्रो० डॉ० इला कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आश्वासन दिया और कहा कि पूर्व में जो कार्य हुए है उन्हें आगे बढ़ाना है। सभी के साथ मिल कर विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना है। स्टाफ की कमी जरूर है लेकिन विश्वविद्यालय में साकारात्मक महौल के साथ कार्य करना है।
पूर्व फाउन्डर कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यहाँ के सभी जनों से एक भावनात्मक रिश्ता कायम हो गया है। कई चुनौतियों के बावजूद एक बेहतर टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ । एक बच्चे की तरह विश्वविद्यालय को बढ़ते देखा है।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, कुलसचिव डॉ० सलोमी कुजूर ने अपने विचार रखें । सभी ने पूर्व माननीय कुलपति प्रो०डॉ० अंजिला गुप्ता के साथ किए गए कार्यो का अनुभव साझा किया एवं माननीय कुलपति प्रो० डॉ० इला कुमार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर डॉ ० सनातन दीप द्वारा एक गजल प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर डॉ दीपा शरण, डॉ० अन्नपूर्णा झा, पूर्व कुलसचिव राजेन्द्र जायसवाल, डॉ० रत्ना मित्रा, डॉ० रिजवाना परवीन, डॉ० कामिनी, डॉ० सोनाली सिंह, डॉ मनीषा टाइटस, डॉ० रुपाली पात्रा, डॉ० पुष्पा कुमारी, डॉ ग्लोरिया पुर्त्ति, डॉ० अनामिका , डॉ माधुरी एवं सुश्री रिंकू उपस्थित थे।





