BREAKING NEWS

logo

दूधमुही बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी निभा रही महिला कांस्टेबल

पलामू, 21 मार्च । चैत्र नवरात्र मेला को लेकर जिले के चर्चित हैदरनगर देवी धाम मेलेे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसी बीच एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां एक महिला कांस्टेबल अपनी ०8 महीने की बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी निभाती नजर आ रही हैं।

ऊंटारी रोड की निवासी सहायक पुलिस पद पर कार्यरत महिला सिपाही ममता कुमारी मेला ड्यूटी के दौरान मां और पुलिसकर्मी, दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। वे अपनी नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर सुबह ०5 बजे से दोपहर ०2 बजे तक लगातार ड्यूटी करती हैं। भीड़-भाड़ वाले माहौल में भी वे सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं।

ममता कुमारी ने शनिवार को बताया कि उनके घर पर बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनके पति बाहर काम करते हैं और परिवार में कोई महिला सदस्य भी मौजूद नहीं है, जिसके कारण उन्हें अपनी बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी पर आना पड़ता है। ड्यूटी के दौरान जब बच्ची सो जाती है, तब भी वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटतीं और मेला परिसर में मुस्तैदी से तैनात रहती हैं।

महिला कांस्टेबल की यह तस्वीर मां की ममता और वर्दी के फर्ज़ का अनोखा संगम पेश करती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को देखकर लोगों ने भी सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। भीड़ के बीच गोद में बच्ची और कंधे पर जिम्मेदारी, यह दृश्य हर किसी को भावुक कर देने वाला है।
पलामू, 21 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र मेला को लेकर जिले के चर्चित हैदरनगर देवी धाम मेलेे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।