BREAKING NEWS

logo

मजदूरों के खून पसीने पर टिकी है भारत की अर्थव्यवस्था, होना चाहिए सम्मान : चंद्रशेखर सिंह छोटू


डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के जोरकट गांव में मजदूरों को आजसू नेता ने किया सम्मानित 

मेदिनीनगर (पलामू) v उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ एक समारोह आयोजित कर मजदूरों को माला पहनाया, गमछा ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
मौके पर चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। कहा कि मजदूरों का अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है । 94 प्रतिशत से अधिक श्रमिक असंगठित क्षेत्र, जिनमें ठेले वाले, घर आधारित निर्माण के काम में लगे हुए हैं। ये देश के आर्थिक पहिए को घुमाते हैं। वर्ष 2023-24 में विनिर्माण क्षेत्र ने जीडीपी में लगभग 29.61 प्रतिशत व कृषि के क्षेत्र में 16.73 प्रतिशत का योगदान दिया है। शहरों का निर्माण करने वाले मजदूर बुनियादी ढांचे को जीवंत बनाते हैं। मजदूरों का कार्यबल 2025-26 तक भारत में लगभग 56-64 करोड़ होने का अनुमान है। यह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा कार्यबल है। ऐसे मजदूरों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार भी मजदूरों का सम्मान कर रही है। इसमें चार लेबर कोड को पूर्ण रूप से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह श्रमिकों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। मूल वेतन अब कूल वेतन सीटीसी का कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य किया गया है। इससे पीएफ व ग्रेच्युटी में वृद्धि होगी। इधर जोमैटो व उबर जैसे प्लेटफार्मों पर काम करने वाले वर्कर्स को पहली बार कानूनी दर्जा व दुर्घटना बीमा जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल रहे हैं। केंद्र की एनडीए सरकार महिला मजदूरों को भी पूर्ण सुरक्षा मुहैया करा रही है। मौके पर आजसू के पलामू जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, वरिष्ठ नेता राजीव पांडेय, मणि चंद्रवंशी, बबलू डोगरा, परमानंद सिंह आदि मौजूद थे।