BREAKING NEWS

logo

बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर शिव बारात में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण


रांची,  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधान सभा में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त को शिव बारात आयोजन से संबंधित की जा रही तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया।

इस अवसर पर विधायक देवघर सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।