ये पदयात्रा नहीं, रांची के विकसित संकल्प यात्रा है : रोशनी खलको
रांची, मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने रांची के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुधवार को पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। पदयात्रा क्रम में हरिजन बस्ती कांटाटोली में विधायक सीपी सिंह के साथ पंडित दीनदयाल से सहजानंद चौक, कृष्णापुरी चुटिया में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की।
साथ ही बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात हरिजन बस्ती कांटा टोली में पदयात्रा कर स्थानीय लोगों के साथ घर-घर जनसंपर्क किया।
मेयर प्रत्याशी रोशनी खलको ने कहा कि यह पदयात्रा नहीं, रांची के विकसित संकल्प यात्रा है। उन्हाेंने कहा कि एक लम्बे अरसे से रांची महानगर विकास से अछूता है लेकिन अब विकसित रांची बनाने का संकल्प लेकर वह चुनाव में उतरी हैं और गर्मी से पहले बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी,साथ ही होल्डिंग टैक्स, घर के नक्शे, पानी का कनेक्शन जैसे बुनियादी व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाया जाएगा।
पदयात्रा जनसंपर्क में मुख्य रूप से रांची विधायक सीपी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महापौर चुनाव प्रभारी केके गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, राम लगन राम, अनीता वर्मा सहित सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये पदयात्रा नहीं, रांची के विकसित संकल्प यात्रा है : रोशनी खलको
इसके बाद हाउसिंग कॉलोनी से जोड़ा तालाब तक (वार्ड 9), बूटी मोड़ से मेडिका हॉस्पिटल होते हुए हनुमान नगर (वार्ड 6), बड़गाई चौक से बलशाई महतो के घर (वार्ड 5) जैसे रांची के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का दौरा किया।





