रांची: वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व
प्रो–वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण (80 ) का गुरुवार तड़के रांची
के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया।
प्रो. डॉ. शरण रांची
विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने सेंट
जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष (एचओडी) के रूप
में लंबे समय तक सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। इसके साथ ही वे
सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे।
शरण अपने
पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू
मुक्तिधाम में किया जाएगा। इनके निधन से शिक्षा और पत्रकारिता जगत में शोक
की लहर है। रांची प्रेस क्लब ने संवेदना जताते हुए दुख प्रकट किया है।
परिजनों
के अनुसार वे वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय
से इलाजरत थे। उनके निधन से परिवार, शिक्षा जगत, पत्रकारिता जगत और
राजनीतिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है।






