BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अवैध शराब के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, 150 थर्मल ड्रोन से होगी निगरानी


रांची: झारखंड में अवैध शराब के उत्पादन और उसके भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। इसके तहत राज्यभर में 150 विशेष ड्रोन तैनात करने की योजना तैयार की जा रही है।

इन ड्रोन में थर्मल इमेजिंग कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और दूरदराज के दुर्गम इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। खास बात यह है कि थर्मल कैमरे अंधेरे में भी गतिविधियों का पता लगाने में मदद करेंगे।

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गुप्त ठिकानों की पहचान करना है, जहां अवैध शराब की भट्टियां संचालित होती हैं या शराब का गैरकानूनी भंडारण किया जाता है। इस निगरानी अभियान को झारखंड के सभी जिलों में लागू करने की तैयारी है।

ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से उत्पाद विभाग और संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के लिए जरूरी सूचनाएं जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण लगाने और निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा।