
पलामू के डीसी शेखावत ने पलामू को विकास की पटरी पर लाने के लिए कसी कमर
*पलामू में योगदान देने के दिन से ही सक्रिय हैं पलामू डीसी, लोगों ने की सराहना
संजय सिंह
पलामू : पलामू भारत के मानचित्र पर सबसे पिछड़ा जिला के रूप में गिना जाता है। आजादी के लंबे वर्षों के बाद भी पलामू जिला अभी भी सरकारी विकास के लाभ से वंचित हैं। कारण है भ्रष्टाचार, बिचौलियागिरी, अफ़रसाही और अफसरों की मनमानी।
इसी पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने पलामू में एक युवा, ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ अफसर शेखावत को पलामू की कमान सौंपी है।
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जनहित के समस्याओं का निदान को सरल बनाये को लेकर पत्रकारों के संग बैठक की और आमजनों के कार्यों को लेकर अपने अधिन्स्त कर्मियों को निर्देश दिया काम में किसी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
पलामू जिला में बहुत ही कम ऐसे डीसी मिले हैं जो जनहित के मुद्दों पर सक्रिय होकर कदम उठाते हैं। ऐसे ही एक डीसी शेखावत के रूप में मिले हैं जो जनहित के मुद्दों पर काफी गंभीर ही नहीं हैं बल्कि त्वरित कार्रवाई भी कर रहे हैं। इनसे पलामू वासियों को काफी उम्मीद है कि पलामू में गरीबों के साथ न्याय होगा।
बॉक्स
जनहित के समस्याओं को निदान करने वाला मिला पलामू को डीसी*
मालूम हो कि बीते दिनों राज्य सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले IAS ऑफिसर दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू का नया डीसी बनाया गया है। श्री शेखावत जब से पलामू की कमान को संभाले हैं तब से वे जनहित और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों के द्वार तक पहुंचाते हुये नजर आ रहे हैं ,इसके अलावे वे अपने कनीय पदाधिकारियों पर नकेल कस रहे हैं ,डीसी लगातार प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण से तहलका मचा दिया है जिससे अधीनस्थ कर्मियों में हड़कंप मचा हुवा है बिना कारण बताए अनुपस्थित वीडियो, सीओ और झूठ बोलने वाले लिपिक पर त्वरित कारवाई की है।
पलामू डीसी का प्रभार केबाद से उनके कार्यों की प्रशंसा यहां के विभिन्न राजनीतिक दल ,सामाजिक संगठन ,और कई गणमान्य व्यक्तियों ने की है इनके कार्यों से पलामू के लोगों को एक नई उम्मीद जगी है की अब पलामू के दिन बेहतर होंगे।





