पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष बिमला कुमारी ने दी बधाई
पलामू: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी किए जाने के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अध्यक्ष बिमला कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनके अनुभव और ऊर्जा से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की आवाज बनना होगा और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।
पलामू जिला कांग्रेस कमिटी ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी तथा आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।





