BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छठ महापर्व से पहले रांची नगर निगम का विशेष अभियान, स्काईलिफ्टर मशीनों से पेड़ों की हो रही छंटाई


रांची: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही एवं आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा नई स्काईलिफ्टर मशीनों की सहायता से पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख मार्गों और छठ घाटों के आसपास झुकी एवं लटकी शाखाओं को हटाकर संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

अभियान के तहत बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की आवश्यकतानुसार छंटाई की गई है। इसके अलावा चडरी तालाब, दिव्यायन तालाब, जेल तालाब, धुर्वा डैम, कांके डैम, मधुकम तालाब, बटन तालाब, बनस तालाब एवं करमटोली तालाब के आसपास भी झुकी और लटकी शाखाओं को हटाया गया है।

रांची नगर निगम के इस प्रयास से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पेड़ों की खतरनाक शाखाओं से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई पेड़ सूखा या झुका हुआ है अथवा उसकी शाखाएं खतरनाक स्थिति में लटक रही हैं, तो इसकी सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दें।

रांची नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नागरिकों की सुविधा और शहर की हरियाली के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया है।