BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शिवहर में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने का निर्देश


जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहित के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए।
​मुख्य निर्देश व समीक्षा बिंदु:
​सड़क व भूमि कार्य: शिवहर–मीनापुर कांटी पथ, मिसिंग लिंक भूमि मापी, महादलित टोले हेतु 1 सप्ताह में भूमि उपलब्धता तथा कॉलेज पहुँच पथ कार्यों में तेजी लाने का निर्देश।
​स्वास्थ्य व शिक्षा: मातृ एवं शिशु अस्पताल, GNM कॉलेज, पुरनहिया PHC, डिग्री कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी व मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
​जल संसाधन व बिजली: बागमती प्रमंडल व जगदीशपुर कोठिया कार्यों की गति बढ़ाने, रसीदपुर व बराही में पावर सब स्टेशन निर्माण तथा 'पीएम सूर्य घर योजना' के तहत सोलर अधिष्ठापन तेज करने के निर्देश।
​जनसेवा व जवाबदेही: राशन कार्ड आवेदनों, पेयजल व जनता दरबार/सहयोग कार्यक्रम के मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा अद्यतन प्रतिवेदन के बिना बैठक में आने पर जिला कल्याण पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।